उत्तर प्रदेश पुलिस ने की नौतन में छापेमारी
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर
नौतन ( सीवान ) :स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से उतर प्रदेश पुलिस ने नौतन निवासी भरत प्रसाद के यहाँ छापेमारी की । ज्ञात हो कि भरत प्रसाद का पुत्र दूर्गा प्रसाद उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र के हरेराम चौराहा पर कबाड़ की दुकान चलाता है । इस संबंध में कोई पूछे जाने पर बनकटा थाने के एएसआई जे.एन. त्रिपाठी ने बताया कि उक्त युवक कबाड़ की दुकान की आड़ में चोरी की बाइक खरीदकर काटकर बाइक के पार्ट्स को सीवान सप्लाई करता था, जिसके ऊपर बनकटा थाने में मामला दर्ज किया गया है। आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त युवक नौतन का रहने वाला है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है । वहीं नौतन थाने के एसआई विनोद सिंह ने बताया कि उक्त युवक पर नौतन थाने में भी उत्पाद अधिनियम के तहत पूर्व में मामला दर्ज किया गया था ।