सीवान में पुण्य तिथि पर याद किए गए जेपी सेनानी शहीद अयोध्या प्रसाद

सीवान [04 नवंबर ]अमर शहीद अयोध्या प्रसाद सीवान में विकास व शांति के लिए अपने जीवन को बलिदान कर दिया, लेकिन वे अपराधियों के आगे घुटने नहीं टेके। ऐसे महान अमर शहीद के चरणों में मैं पूरे सीवान की ओर से अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं । ये बाते सांसद ओमप्रकाश यादव ने रविवार को सीवान सदर प्रखंड के भंटापोखर गांव स्थित शहीद जगदेव बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित अमर शहीद अयोध्या प्रसाद की पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी सेनानी महात्मा भाई ने किया, वहीं कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पार्षद देवेन्द्र गुप्ता ने किया ।




इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सीवान के विधायक व्यसदेव प्रसाद ने कहा कि अयोध्या प्रसाद वीर पुरुष थे और वीर पुरुष ही अपना इतिहास बनाता है । वही कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महात्मा भाई 74 आंदोलन को याद करते हुए कहा जब अयोध्या जी के पैरों में 74 के आंदोलन में गोली लगी तो हम सभी साथी मिलकर उनको अस्पताल ले जा रहे थे और अयोध्या जी हंसते हुए कहा मां भारती की सेवा में अगर प्राण भी जाएगा तो मुझे कोई गम नहीं आप लोग मेरी चिंता छोड़ दो। सभा को बिहार भाजपा सहकारिता मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह , रामदेव विचार मंच के अभिषेक सिंह, भाजपा नेता धर्मेंद्र मिश्र रंजन कुशवाहा कमलेश्वर ओझा जेपी सेनानी उमाशंकर सिंह हेमंत कुमार सिंह सुभाष सा और किशोर कुशवाहा सरोज सिंह राणा इत्यादि लोगों ने भी संबोधित किया ।धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य पारसनाथ पाठक ने किया इस अवसर पर श्री सुरेश शाह, ज्योतिश्वर भारती, श्रीभगवान सहाय ,मनोहर प्रसाद ,रामबाबू गुप्ता, डॉक्टर लक्ष्मीकांत प्रसाद,भाजपा मंडल महामंत्री राम बहादुर सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, भाजपा के क्षेत्र प्रभारी श्री रमेश सिन्हा सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित थें।
सीवान में पुण्य तिथि पर याद किए गए जेपी सेनानी शहीद अयोध्या प्रसाद




Recent Comments