विश्वविद्यालय कैंपस में जमकर छात्र नेताओं ने किया बवाल
छपरा : छात्रों के समस्याओं को लेकर जय प्रकाश विश्विद्यालय कैंपस में जमकर छात्र नेताओं ने बवाल किया । विश्वविद्यालय में छात्रों को विश्वविद्यालय में केवल दौड़ाया जा रहा है । छात्रों का मैनुअल मार्कशीट नहीं बन रहा है ।मालूम हो कि छात्रों का अंक प्रमाण पत्र में जिनका अब्सेंट दिखा दिया गया है उन छात्रों का मार्क्स नहीं बन रहा है। जबकि छात्रों ने परीक्षा दी है उसका प्रमाण छात्रों के द्वारा दिया जा रहा है उसके बाद भी नही बन रहा है ।जिसके कारण स्नातक तृतीय खंड का परीक्षा प्रपत्र नहीं भर पा रहे हैं। छात्र जो छात्र ने परीक्षा दिया है विश्वविद्यालय कहता है कि इनका मार्क्स फाइल नहीं है। इन समस्याओं को लेकर जब कुलपति के पास छात्र नेता गए तो वह बाहर आकर छात्र नेताओं का उग्र रूप देखकर दरवाजा बंद कर लिए। तब जाकर प्रति कुलपति के चेंबर में जाकर जमकर छात्र नेताओं बवाल काटा । इस द्वारान विश्वविद्यालय के पदाधिकारी अपने -अपने चेंबर में दुबके रहे और छात्र नेता पूरी तरह से उग्र थे। अनुपस्थित छात्रों की समस्या कि समधान 22 अक्टूबर तक कर लेने का आश्वासन दिया गया तब छात्र नेता शांत हुए। बवाल में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह, छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह ,आर एस ए के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अर्पित राज गोलू, विशाल सिंह, परमजीत कुमार सिंह, प्रमेंद्र कुमार सिंह ,प्रिंस सिंह प्रमुख रूप से थे।