
मशरक प्रखंड सभागार में बनेगा आधार कार्ड, पंचायतों का रोस्टर जारी
मशरक(सारण) प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आधार सेंटर पर अब पंचायतवार आधार कार्ड बनाया जाएगा। इससे काउंटर पर होने वाली अफरातफरी की स्थिति नहीं होगी बता दें कि सरकार द्वारा सभी प्रखंड कार्यालय परिसर में आधार सेंटर की स्थापना की गई। काम शुरू होते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। इससे अफरातफरी की स्थिति होने लगी। इसके बाद सीओ ललित कुमार सिंह ने व्यवस्था में परिवर्तन किया है।अब अलग-अलग पंचायतों के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित होगा । सोमवार को चांद कुदरिया, कवलपुरा व बंगरा, मंगलवार को जजौली, बहरौली व मशरक पूर्वी, बुधवार को नवादा,सेमरी व दुरगौली, गुरुवार को गंगौली, खजुरी व डुमरसन, शुक्रवार को कर्ण कुदरिया, मशरक पश्चिमी व अरना एवं शनिवार को मदारपुर व सनौली पंचायत के लोग आधार कार्ड बनाएंगे या फिर त्रुटियों में सुधार कराने पहुंचेंगे




Recent Comments