विधुत आपूर्ति व राजस्व संग्रहण में उत्कृष्ठ कार्य के लिये मढ़ौरा बिजली एसडीओ हुये सम्मानित
मढ़ौरा. स्थानीय विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल मढ़ौरा के सहायक विधुत अभियंता को विधुत आपूर्ति व राजस्व संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया.शनिवार को छपरा के एकता भवन में आयोजित बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कम्पनी लिमिटेड के छठा स्थापना दिवस समारोह में सारण डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सहायक विधुत अभियंता देवेन्द्र कुमार राम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

इस मौके पर विधुत अधीक्षण अभियंता कुमार गौरव ने श्री राम के कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा करतें हुये कहा की ये कार्यो के प्रति समर्पित अधिकारी हैं.इस मौके पर विभाग के अधिकारी विनोद कुमार समेत दर्जनों विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे.