
नाशा खुरानी के शिकार नौजवान को चेहराकलां पीएचसी में भर्ती कराया गया
चेहराकलां(वैशाली): महुआ- मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग में सिंह जी पोखर स्थित गोरौल जाने वाली सड़क के विशुनपुर अड़रा गांव में सड़क किनारे नाला में 36 वर्षीय व्यक्ति को देख ग्रामीणों हैरत में पर गये। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन – फानन में चेहराकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहाँ उक्त आदमी इलाजरत है। इलाजरत व्यक्ति के पाकेट से निकले कागजातों से जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के गनियारी गांव निवासी चैतू राम के 36 वर्षीय पुत्र मोहन राम बाताया गया है। स्थानीय लोगों द्वारा उसके परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने बताया कि मोहन राम हरियाणा में काम करता था। जो हरियाणा से घर लौटने के क्रम में नाशाखुरानी का शिकार बना दिया गया है। जिसके कारण स्थानीय लोगों ने बेहोशी की हालत में चेहराकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। इस मामले में चिकित्सा पदाधिकारी अवधेश कुमार दास ने बताया कि स्थिति में सुधार हो रहा है।




Recent Comments