सारण :11 हजार के हाईटेंशन तार टूट गिरने से अफरातफरी,बाल-बाल बच्चे ग्रामीण
✍अमित कु की रिपोर्ट
जलालपुर .
कोपा थाना क्षेत्र के मैनपूरा गांव के चवर में ग्यारह हजार का हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया .जिसके कारण वहां खेत में काम कर रहे किसान तथा मजदूरों के बीच कुछ पल के लिये अफरा -तफरी मच गयी.हालांकि की इस घटना के दौरान किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना प्राप्त नही हुई है बताते चले की गांवो में बिजली पहुचाने के उधेश्य लगाये गये तार मेंटनेस के अभाव में पूरी तरह से जर्जर. हो चुके है जिसके कारण कही न कही तार के टूट कर गिरना लगा रहता है वही तार के टूट कर गिरने के वजह से कई बार तो बहुत बड़ी घटना भी घटित हो चुकी है तो वही कितने किसानों के खेत में लगे लाखो की फसल भी वरवाद हो चुके है मगर इन सबके बावजूद बिजली विभाग मौन साधे हुए है .




Recent Comments