अज्ञात, चोरो ने उडाया दुकानों का सामान
राकेश फौजदार 
भरतपुर 13 अप्रैल 2017 , कामां कस्वे की तंमोलिया मार्केट में अज्ञात चोरों ने चार दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम चारों दुकानों से लाखों रुपए का सामान चोरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी ।
कस्बे के बस स्टैंड स्थित तंबोलिया मार्केट में गौतम एसटीडी की दुकान से सीपीओ LED इनवर्टर बैटरी प्रिंटर सहित 4500 रुपए अज्ञात चोरों ने चोरी किया। एहसान मोबाइल सेंटर से इनवर्टर बैटरी पुराने मोबाइल चीफ नए मोबाइल सहित 1500 रुपए सामान चोरी किया। इरशाद मोबाइल  सेंटर से इनवर्टर बैटरी नई मोबाइल चीफ पुराने मोबाइल ₹2300 नगद चोरी किए रामपाल हेयर की दुकान से इनवर्टर बैटरी TV  चोरी किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करा कर मामले की जांच में जुट गई।
 धर्मवीर लाहोरिया ने बताया कि चोरी की वारदात से सौ मीटर दूरी पर पुलिस द्वारा दो कॉन्स्टेबल लगा रखे हैं चोरी की वारदात का कांस्टेबलों को पता तक नहीं लगा। जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिला व्यापारी एकत्रित होकर कामां थाना पहुंच गए जहां थाना अधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराया। जिस पर थाना अधिकारी द्वारा शीघ्र घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया। तथा थाना अधिकारी राकेश यादव खुद मामले की जांच में जुट गए।