सारण:मील डे मील मे अनियमितता की शिकायत,प्रखंड प्रमुख ने किया जांच
✍अमित कुमार की रिपोर्ट
जलालपुर.
मध्याह्न भोजन योजना में घोर अनियमितता बरतने तथा कई विद्यालयो में मध्याह्न भोजन बन्द रहने के मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायत पर मंगलवार को जलालपुर प्रखण्ड प्रमुख अखिशेश्वर पासवान ने प्रखण्ड क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयो की वस्तु स्थिति का ज्यायजा लिया .इसी क्रम में जहां रामपुर नूर नगर में विगत तीन माह से मध्याह भोजन योजना बन्द रहने की बात कही गई वही प्रधानाध्यापिका भी गायब मिली. वहीं उर्दू प्राथमिक विद्यालय में भी मध्यान भोजन योजना में घोर अनियमितता पाई गयी है जिसकी सूचना सम्बन्धित वरीय पदाधिकारी को दी जा चुकी है.




Recent Comments