सारण:मढौरा में आगलगी की घटना से घर और हजारों की सम्पत्ति नष्ट, पीड़ित को भाजपा नेता ने तत्काल मुहैया करायी जरूरी मदद

#भाजपा नेता मनोज सिंह के मदद सामग्री को पीड़ित के हाथ में देते भाजपा कार्यकर्ता
मढौरा (सारण)
प्रखंड के गौरा गांव में बीती रात अचानक लगी लाग से एक घर औ एक पलानी जलकर खाक हो गया । मिली जानकारी के अनुसार गौरा निवासी शत्रुघन साह के करकट नुमा घर मे रात्रि करीब 11 बजे अचानक आग लग गईI आग लगने के समय घर के सभी परिजन सो चुके थे जिससे आग लगने कि जानकारी तुरंत नहीं हो सकी । गृह स्वामी की पत्नी सीता देवी ने घर से आग की लपटें देख चिल्लाते हुए घर मे सो रहे बच्चों को बाहर निकला और किसी तरह अपना जान बचाई।शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए सभी ने तुरंत ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया । लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता घर में रखा आनाज, कपड़ा, वर्तन, विछावान,नगदी सबकुछ जल गया। डिबरी से आग लगने का अंदेशा जताया गया है ।
घटना की सूचना पाकर स्थानीय भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने पीड़ित के परिजनों से फोन पर बात कर उन्हें विपत्ति में हौसला रखने की हिम्मत दी । वही कुछ ही घंटो बाद तत्काल पीड़ित परिवार के लिये खाद्यान्न का इंतजाम कराया । ठंठ का मौसम होने से पीड़ित परिवार के लिए तिरपाल एव कम्बल की भी व्यवस्था करवाई । मनोज सिंह ने पहल कर सभी प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया । स्थानीय मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद ने पीड़िता को 2100 रुपये सहायता दी वही पूर्व सरपंच शिला सिंह,ललन साह, राकेश उजाला,मिठू महतों,संजय सिंह,राजन सिंह,कूटन सिंह आदि ने भी पीड़ित परिवार से मिल कर उन्हें मदद पहुचाने में जुटे रहे ।




Recent Comments