सारण :सदर प्रखण्ड के सिंगही मे सारण जिला ब्राह्मण महासभा की बैठक -:
#********************************#
डोरीगंज
सारण जिला ब्राह्मण महासभा की बैठक सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय सिंगही मे पंडित अखिल तिवारी की अध्यक्षता मे हुई। जिसमें महर्षि परशुराम व पंडित मदन मदनमोहन मालवीय के  आदर्श व कृतित्व को नमन करते हुए ब्राह्मणों के गुण-धर्म -संस्कार को याद करते हुए सुसंस्कृत होने के लिए सतत प्रयास की आवश्यकता बताई गयी । स्थानीय विद्वत-विप्रो पशुपतिनाथ मिश्रा ने कक्षा दसवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए ब्राह्मण समाज की ओर से पुरस्कृत करने की घोषणा की। ब्राह्मण को अपने मूल ब्रह्म ज्ञान की सनातन धारा में नियमित गोता लगाने के लिए वेदपाठी, व गीता ज्ञान सार की समझ विकसित करनी चाहिए । बैठक में जिलाध्यक्ष वीरेशदत्त शर्मा,  उपाध्यक्ष अलख पांडेय, महासचिव डाॅक्टर शुभानंदजी उपाध्याय, राजीव नयन मिश्र, पंडित मिथलेश त्रिपाठी, मुरली मनोहर तिवारी ,पशुपतिनाथ मिश्र, शैलेंद्र कुमार मिश्र, उमेश उपाध्याय समेत दर्जनो लोग उपस्थित थे।