नवादा – रोह में डाबर कंपनी का नकली तेल व रैपर बरामद
#रिपोर्ट / सुमित भगत ( सन्नी)

रोह बाजार के सिउर रोड में एक दुकान से भारी मात्रा में डाबर कंपनी का नकली तेल और रैपर बरामद किया गया।
गुप्त सूचना के आधार पर कंपनी के प्रतिनिधि ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उक्त कार्रवाई की।
बताया जाता है कि रोह बाजार में डाबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का फर्जी रैपर लगाकर नकली तेल बेचे जाने की सूचना कंपनी को मिल रही थी।
सूचनाओं के आलोक में कंपनी के प्रतिनिधि रंजीत प्रसाद ¨ रोह पहुंचे और पुलिस से सहयोग मांगा।
तब प्रभारी थानाध्यक्ष सुदामा पासवान अपने जवानों के साथ कंपनी के प्रतिनिधि के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे जहां गलत धंधा होने की सूचना थी।
सिउर रोड में दयानंद पंडित की पत्नी दयमंती देवी के किराना दुकान के पास की गई छापेमारी में 90 एमएल का 450 बोतल निर्मित नकली तेल के अलावा 12488 रैपर बरामद हुआ।




Recent Comments