राष्ट्रीय उच्च पथ की समस्या है जाम 
🎩राणा परमार अखिलेश 🎩
🌋🌋’सफर पटना तक को हो तो मुश्किलात हैं एनएच जाम से ।
दिघवारा (सारण)
हलकान मुसाफिर है हुक्काम परेशान हैं।’उक्त असयार एन एच 19 की रोजाना की करीब करीब रूटीन बन गई है। मगर,सूबे के निजाम का जलाल एसडीएम एसपीओ एसएचओ व आवाम को झेलना ही पड़ता है । बहरहाल, पिछले 11 जून से लेकर 22 जून तक डोरीगंज से लेकर सोनपुर तक छः स्थान पर 24 घंटे एनएच  19 जाम रहे यात्री हलकान हुए और हुक्काम परेशान रहे। मगर पथपरिवहन विभाग व मंत्रालय ने अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं  उठाए ।
11 जून से 22 जून तक एन एच 19: इन तारीखों के दरम्यान करीब छः जगह कई वजहों से जाम लगे।11 जून  को बस्ती जलाल गांव के सामने एनएच पर डंपर और आॅटो की टक्कर मे तीन की मौत से अक्रोशित लोगों ने 4 घंटा जाम लगा अनुमंडलाधिकारी से लेकर पुलिस प्रशासन की ऐसी तैसी कर  दी।
दूसरे दिन तो हद हो गई 1 2 जून को नयागाँव थानांतर्गत गोपालपुर-सिताबगंज के सामने ट्रक व डंपर की टक्कर में दर्जनों घायल हुए । लोगों ने 10 घंटा आवागमन बाधित कर दी।16 जून को दिघवारा रेलवे समपार संख्या 14 पश्चिम केबिन पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर मे गेट का टूट गया और  4 घंटा जाम रहा। 16 जून को ही पहलेजा ओपी अन्तर्गत दीघा पुल एप्रोच पर दो बाइक की टक्कर में एक सवार की मौत हो गई और 4 घंटा  जाम रहा।
17 जून को विद्युत आपूर्ति को लेकर डोरीगंज के तीन महुआ के सामने ग्रामीणों ने 4 घंटा सड़क जाम कर दिए ।
19जून को सोनपुर बाईपास में एक बिजली मिस्त्री की मृत्यु करंट लगने से हुई और एनएच जाम  1 घंटा। 22 जून को निजामचक के सामने आटो व साइकिल की टक्कर मे एक की मौत हुई और रोड हुए  4 घंटा तक जाम। वर्षारंभ के आंकड़े तो और चौकाने वाले होंगे ।
रोडजाम कर गुस्से का इजहार आसान, मगर लोगों की हलकानी से संवेदनहीन : मामला बाढ राहत सूखा राहत डीजल अनुदान विद्याुत आपूर्ति चाहे जो हो लोगों के गुस्से का इजहार रोडजाम से होता है । केस भी दर्ज होते है,मगर प्रभाव शून्य ।
अतिक्रमण मुक्तिकरण की पहल जरूरी: शीतलपुर से परमानंदपुर तक एन एच डबल लेन नहीं है डेढ के करीब है और  दुर्घटनाएं होती रहती है। लिहाजा, अतिक्रमण मुक्त के बाद सौन्दर्यीकरण नियमानुसार यातायात इंतजाम जरूरी है ।
कानून की शख्ति से पालन जरूरी:जाम लगने वालो के साथ ही ट्रैफिक कानून जब तक शख्त नहीं होगे। तब तक दुर्घटना और जाम का सिलसिला जारी रहेगा ।यात्री परेशान होते रहेंगे ।