नौतन:– चुलाई शराब के साथ एक महिला कारोबारी सहित दो गिगिरफ्तार
दैनिक खोज खबर प्रखंड संवाददाता मदन सिंह की रिपोर्ट :- नौतन :- जगदीशपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर संध्याकाल गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की जिसमे दो अलग -अलग जगहो से एक महिला कारोबारी सहित दो को गिरफ्तार किया । जगदीशपुर थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर देर संध्या गश्ती के दौरान मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी की गयी । जिसमे सोता मुसहरी टोला निवासी शिव मांझी पिता जगन मांझी को चार लीटर चुलाई शराब के साथ तथा कठैया धांगर टोली निवासी गीता देवी पति विजय महतो को एक लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।।




Recent Comments