सारण :छात्र संघ चुनाव पूर्व ही शुरू हो गए हिंसक झड़प
#न्यूज़ इनपुट -संजय कुमार पांडेय

छपरा (वि वि)
गुरूवार 19 फरवरी को छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान होने है।नामांकन के बाद स्कूटनी का कार्य प्रगति पे था।15 फरवरी को यह बात स्पष्ट हो जानी थी कि किस छात्र संगठन का नेता किस माहाविद्यालय से चुनाव लडेंगे या कौन कहा से निर्विरोध चुनाव जीत गए।इन्ही कार्यो के सिलसिले में आज दो छात्र संगगठन के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगते हुए आपस मे उलझ गए।जय प्रकाश विश्वविद्यालय में सबसे पेचीदा मामला उपस्थिति का है माजरा यह है कि जे पी विश्वविद्यालय में बहुत से कॉलेज ऐसे है जिनके पास बहुत से विषयों में एक भी शिक्षक नही ।विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है ।इसी उपस्थिति प्रतिशत के कारण बहुत से संगठन के छात्र नेता का नामांकन रद्द के कगार पर है।15 फरवरी को यही कार्य रामजयपाल माहाविद्यालय छपरा पर हो रहा था । सूत्रों से मिली जानकारीनुसार एक छात्र संगठन के पक्ष में कार्य करने का आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य कॉलेज के एक प्राध्यापक एवं प्राचार्य पर लगा रहे थे।इस बात का विरोध दूसरे छात्र संगठन के छात्रों ने किया। इससे दोनो संगठन के छात्र नेता आपस मे उलझ गए तथा ये लोग घायल हो गए। दोनो पक्ष से एक एक छात्र नेता को चोट लगी है इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय संयोजक राकेश रंजन को पैर में चोट लगी है तो आर एस ए के छात्र नेता के सर पर ।समाचार प्रेषण तक दोनों में किसी भी पक्ष से प्राथमिकी दर्ज नही कराई गई थी।




Recent Comments