सारण :मढौरा एसडीओ ने डीलरों की शिकायत पर पहुंचे एफ़एससी गोदाम,गुणवत्ता पूर्ण चावल आपूर्ति का दिया निर्देश
——

दैनिक खोज खबर ब्यूरो,सारण
मढौरा (सारण)
मढौरा एफ़एससी के गोदाम से खराब चावल की आपूर्ति पर गुरुवार को डीलरों ने एसडीओ से शिकायत किया ।पहले डीलर सहायक गोदाम प्रबंधक से गुणवत्ता पूर्ण चावल की आपूर्ति करने का आग्रह किया ।लेकिन सहायक गोदाम मैनेजर ने खराब चावल ही आपूर्ति करने पर अड़े रहे ।तो डीलरों ने मढौरा एसडीओ संजय कुमार राय को चावल की नमूना दिखाकर शिकायत किया ।एसडीओ ने गोदाम पर जाकर भौतिक सत्यापन किया ,जिसमे कम गुणवत्ता पूर्ण चावल की शिकायत सही प्रतीत हुई ।एसडीओ ने सहायक गोदाम मैनेजर को विभाग के वरीय अधिकारियों से बात कर गुणवत्ता पूर्ण चावल आपूर्ति की बात कही ।तब जाकर सहायक गोदाम मैनेजर ने फ़िर गोदाम से अच्छे चावल की दूसरी बोरी आपूर्ति किये ।सहायक गोदाम मैनेजर विनोद कुमार ने एसडीओ को बताया की लगभग इस तरह के कम गुणवत्ता वाला 1200 बोरी चावल गोदाम मे आ चुका है ।




Recent Comments