माॅडल स्कूल शाहपुरा में 11 वी विज्ञान में प्रवेश प्रारंभ
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा, 4 मई। स्वामी विवेकानन्द राजकीय माॅडल स्कूल शाहपुरा में कक्षा 11 विज्ञान में प्रवेश प्रारंभ हो गये है। प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन फार्म विद्यालय में उपलब्ध है। कक्षा 11 में विज्ञान वर्ग की 80 सीटे होगी। 40 सीट गणित व्रिषय एवं 40 सीट गणित एवं जीव विज्ञान विषय की होगी।
प्राचार्य जयदेव जोशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार माॅडल स्कूल/सीबीएसई के छात्रों के लिए न्यूनतम 7 सीजीपीए, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के छात्रो के लिए 66.5 प्रतिशत व अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड के लिए 72.2 प्रतिशत अंक या 7.6 सीजीपीए  आवश्यक है। पात्रा आवेदको से प्रवेश आवेदन पत्रा प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 जून 2017 है। चयनित आवेदकों की सूची 22 जून को जारी की जायेगी। वांछित दस्तावेज प्राप्त कर प्रवेश देने की अंतिम तिथि 30 जून होगी। एक जुलाई से विधिवत कक्षाए प्रारम्भ होगी।इनका का परीक्षा परिणाम 15 जून के बाद आने पर तिथि में परिर्वतन किया जा सकता है। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के लिए 7.6 प्रतिशत की, राज्य स्तर के विजेता/उपविजेता को 5.7 प्रतिशत व जिला स्तर पर विजेताको 1.9 प्रतिशत की छूट देय होगी। एससी, एसटी के छात्रों के लिए प्रवेश की न्यूनतम अर्हता में 3.8 प्रतिशत या 0.4 सीजीपीए की छूट होगी।