तहसीलदारों के विरुद्ध की 17 सी.सी.ए. की कार्यवाही
आज़ाद नेब
भीलवाडा, 15 जून। राजस्व लोक अदालत शिविर न्याय आपके द्वार-2017 के अंतर्गत खाता दुरुस्ती के प्रकरणों के कम निस्तारण करने के संबंध में जिले के सभी तहसीलदारों को जिला कलक्टर द्वारा 26 मई 2017 को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये।
जिला कलक्टर के अनुसार राजस्व लोक अदालत शिविर 8 मई से 13 जून तक की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा अनुसार इन राजस्व शिविरों में जिले के निस्तारण का औसत प्रति शिविर 173 है जिसके मुकाबले तहसीलदार सहाडा का निस्तारण 161 प्रकरणों का, तहसीलदार माण्डलगढ का निस्तारण 131 प्रकरणों का, तहसीलदार जहाजपुर का निस्तारण 126 प्रकरणों का, तहसीलदार फूलियाकलां का निस्तारण 30 प्रकरणों का, तहसीलदार बदनोर का निस्तारण 18 प्रकरणों का व तहसीलदार कोटडी का निस्तारण 08 प्रकरणों का रहा है।
जिला कलक्टर ने राजस्व शिविरों में जिले के निस्तारण के औसत के मुकाबले कम निस्तारण करने के संबंध में जवाब मांगते हुए सहाडा, माण्डलगढ, जहाजपुर, फूलियाकलां, बदनोर व कोटडी के तहसीलदारों के विरुद्ध 17 सी.सी.ए. की कार्यवाही प्रारंभ करने के आदेश दिये गये।




Recent Comments