सीवान :बेंगलुरु में सिवान के तीन मजदूरों की मौत
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
सिवान :
बेंगलुरु के बेलंदुर के कसवानाहल्ली में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से जिले के तीन मजदूरों की मौत गुरुवार की दोपहर हो गई। इस घटना में नौ मजदूर भी घायल हो गए। मृतकों की पहचान हुसैनगंज छपिया बुजुर्ग निवासी शेरमहमद हजरत अली (19),अनवर अंसारी (22) तथा शेर महम्मद के रूप मे हुई है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनमें से दो की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही छपिया बुजुर्ग गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि इमारत एक व्यक्ति की थी और वह उसे आंध्र प्रदेश के किसी व्यक्ति को बेचने की बातचीत कर रहा था। इमारत को व्यवसायिक भवन का रूप देने के लिए उसका नवीनीकरण कराया जा रहा था। इमारत की नींव पहले से ही कमजोर थी और उस पर चार ताले बना दिए गए थे।
—




Recent Comments