विधायक को कौन कर रहा फेल,गौरव पथ खुद रहे ये कैसा खेल
दिलीप मेहता
मांडलगढ़ 5 जुलाई। विधानसभा क्षैत्र में सरकार ने विधायक किर्ती बाईसा के प्रयासो पर कई जगहो पर गौरव पथ बनायें है । लेकिन मांडलगढ़ में डाकबंगले से नई आबादी मार्ग पर बन रहे गौरव पथ से भाजपा की किरकरी होने लगी है । सडक के बीच में जलदाय विभाग की पाइप लाईन के दब जाने से रोजाना लाईने टुट रही है जिससे रोजाना जगहो जगहो पर वापस खड्डे खोदने के कारण सडक टुट रही है । सडक बनाने के बाद अब बना हुवा गौरव पथ का ” गौरव ” खतरे में पडने लगा है ।
आज भी कोर्ट रोड पर बनी सडक तोडी जा रही है और जलदाय विभाग के कर्मचारी निचे दबी हुई पाइप लाईन ठीक कर रहे है । जमाने को देखा जाये तो सडक टुट रही है तो जलदाय कर्मी भी परेशान है फिर नलो में पानी नहीं आये तो जनता भी परेशान। यह नजारा पुरी विधानसभा में मांडलगढ़ में ही दिखाई दे रहा है जहां तकनिकि कारणो के चलते यह स्कीम फैल हो रही है । ना तो राजनेताओं ,,और ना ही सडक विभाग और ना ही पेयजल विभाग ने गौरव पथ बनाने से पहले इस और ध्यान दिया । इसी के चलते हालत खराब है । कभी कभी लगता है कि विधायक बाईसा के किये गये प्रयासो को जानबुझ कर विफल किया जा रहा है ताकी इनकी जनता में छवि खराब हो सके । इस और अभी से ही विधायक बाईसा को ध्यान देकर पेयजल लाईन डालने के लिये तत्काल बजट मुहैया कराना पडेगा और सडक के बीच दबी पुरानी लाईनो को बंद कर नई पाइप लाईन सडक के किनारे डालनी पडेगी तो गोरव पथ का गौरव बना रहेगा । वरना रोज रोज पाईप लाईन टुटने के कारण पानी से जनता परेशान नहीं होगी और सडक भी नहीं टुटेगी ? देखे विधायक बाईसा जनहित में इस और विशेष ध्यान देगी। आमजन को इसका इंतजार रहेगा। समय रहते काम होगा या नहीं यह राम ही जाने?




Recent Comments