मुलकात के दौरान ली गई तस्वीर में हरभजन सिंह के साथ LJP नेता विनय सिंह

पटना: पंजाब सरकार के कैबिनेट एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री हरभजन सिंह का बिहार की राजधानी पटना के होटल मौर्या में गर्मजोशी के साथ आगमन हुआ। यहाँ लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के वरिष्ठ नेता विनय सिंह, अरुण सिंह और उनके सहयोगियों द्वारा मंत्री का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता और विशेष स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।स्वागत समारोह के उपरांत मंत्री के सम्मान में एक विशेष रात्रि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान पंजाब और बिहार के बीच सांस्कृतिक, सामाजिक तथा विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर अनौपचारिक और सकारात्मक बातचीत हुई।मंत्री हरभजन सिंह ने बिहार की धरती पर मिले इस अपार प्रेम, सम्मान और पारंपरिक आतिथ्य सत्कार के लिए विनय सिंह व सभी सहयोगियों के प्रति दिल से आभार जताया। यह मुलाकात दोनों राज्यों के आपसी संबंधों को और मजबूत करने के लिहाज से बेहद खास रही।