सारण :बिजली की करंट लगने से दो पशु की मौत

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण बिजली की तार गिरने से एक गर्भवती भैंस के साथ साथ एक पाड़ी (भैंस का बच्चा)की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना अमनौर पुलिस को दिया जिसके बाद थानाध्यक्ष उदय कुमार ने विधुत विभाग को फोन कर विधुत आपूर्ति बंद कराया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमनौर भेल्दी मुख्य सड़क बलहा गांव के पास सड़क के किनारे बिजली पोल के नीचे एक गर्भवती भैंस व उसका पाड़ी चारा खा रहा था कि ग्यारह हजार हाईटेंशन अचानक तार टूट कर नीचे गिर गई जहां बिजली के करंट लगने से दोनों पशु का घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इधर भैंस के मालिक स्व. जतन महतो की पत्नी प्रमिला कुअंर व उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. मालूम हो कि प्रमिला कुअंर उक्त भैंस के दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी. उक्त घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया दिलीप सिंह तथा मुखिया प्रतिनिधि बसंत सिंह ने पीड़िता को सांत्वना दिया. वहीं इस घटना के बाद लोगों ने विधुत विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त किया.




Recent Comments