डॉक्टर से लूट

परवेज अख्तर/सिवान:

नगर थाना क्षेत्र के दुर्गामंदिर फतेहपुर के पास 11 बजे रात्रि को अपने अस्पताल में जा रहे एक डॉक्टर से बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मारने का भय दिखाकर मोबाइल तथा गले से सोने की सिकड़ी लूट ली. डाक्टर शिवाजी नगर फतेह पुर निवासी डॉक्टर अरूण कुमार ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.