विमान संचालन समिति के अध्यक्ष रूपेश सिंह को ग्लोबल बिहार एक्सेलेंस एवार्ड 2019 से किया गया सम्मानित

पटना.बिहार की राजधानी पटना के होटल पनास में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में विमान संचालन समिति के अध्यक्ष रूपेश सिंह को एयरलाइंस के क्षेत्र और सामाजिक कार्यो में सराहनीय योगदान के लिए
ग्लोबल बिहार एक्सेलेंस एवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया. यह सम्मान राज्यसभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने प्रदान किए. इस अवसर पर पुरस्कार आयोजन समिति के प्रमुख फैशन डिजाइनर नीतीश चंद्र भी उपस्थित थे. बतादे की रूपेश सिंह सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के सवरी डीह गांव के निवासी है. सम्मान मिलने पर श्री सिंह को प्रदेश के ढ़ेर सारे लोगों ने बधाई दी है.





Recent Comments