सारण :डोरीगंज बाजार से बाइक की चोरी -:
डोरीगंज -:
“”””””””””
शुक्रवार की शाम डोरीगंज चौक स्थित निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग पर बाईक खड़ी कर सब्जी खरीदने गए युवक की बाईक गायब हो गई ।
इस संबंध मे डोरीगंज थानाक्षेत्र के भैरोपुर गाँव निवासी अरूण कुमार सिह ने अज्ञात चोरो के विरूद्ध एक मामला दर्ज कराई है जिसमे बताया है कि BR04L6541 हीरो होण्डा अपनी बाईक को चौक से 50 मी० पूरब निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग पर खड़ी कर वह सब्जी खरीदने गया था जहाँ से वापस लौटा तो उसकी बाईक गायब थी जिसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को दे प्राथमिकी दर्ज कराई।
न्यूज़ इनपुट -दिगविजय सिंह बबलू , डोरीगंज




Recent Comments