सारण :गल्डिनगंज रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद -:
डोरीगंज(छपरा)
स्थानीय डोरीगंज थानाक्षेत्र के रसलपुरा ढाला नम्बर बत्तीस के पास रेल ट्रैक पर एक  अज्ञात पचास वर्षिय अधेड का सर कटा हुआ शव बरामद किया गया । गल्डिनगंज स्टेशन मास्टर की सुचना पर  आर पी एफ सोनपुर के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया।
शव की पहचान नही हो सकी है ।
न्यूज़ इनपुट-दिगविजय सिंह बबलू , डोरीगंज