सारण :डोरीगंज मे एक ट्रक ,ट्रेक्टर एवं लोडर सहित दो नाव जप्त , एक चालक भी गिरफ्तार –
डोरीगंज-:
“”””””””””
स्थानीय थानाध्यक्ष मुमताजआलम के नेतृत्व मे अवैध बालु व्यवसायियों के खिलाफ चलाए गए अभियान मे डोरीगंज थानाक्षेत्र के आरा छपरा पुल के पास बालू लाद रही एक लोडर अवैध बालु लदी एक मिनी ट्रक व एक ट्रेक्टर को जप्त कर थाने लाया गया साथ मे एक चालक चंदन कुमार राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया वही सभी वाहन के चालक व मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी ।
वही दरियावगंज घाट से दो नाव जो अवैध बालु का भंडार कर रहे थे जप्त कर लिया गया वही मौके से पुलिस की गाड़ी देख कर नाव के सारे मजदूर पानी मे कुद कर भाग निकले पुलिस गिरफ्तार करने का प्रयास किया लेकिन पानी की सहारा लेकर सभी तैर कर भाग निकले । दोनो जप्त नावों मे एक नाव दरियावगंज निवासी शिकारी राय,एवं सिकंदर राय एवं दुसरा नाव धारुटोला निवासी शिवकुमार महतो का है दोनो पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।
न्यूज़ इनपुट-दिगविजय सिंह बबलू , डोरीगंज




Recent Comments