बेतिया – बगहा:– आमने सामने में हुई जबरजस्त मारुति कार की भिड़ंत

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार :–
चौतरवा धनहा मुख्य मार्ग पर आमने सामने में दो कार की हुई भिड़ंत उत्तर प्रदेश से होली के अवसर पर बिक्री हेतु कारोबारी शराब लेकर जा रही मारुति वैन ने चौतरवा थाना क्षेत्र के रतवल गाँव मे लगभग 8.00 PM में सफारी गाड़ी से जा टकराई ।टक्कर मारने का मुख्य कारण दोनो चालको को शराब के नशे में होना बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारुति वैन में एक महिला के साथ चालक भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहा था,कि विपरीत दिशा से शराब के नशे में धुत होकर चालक अकेले सफारी गाड़ी से आ रहा था तबतक दोनों में टक्कर हो गयी।टक्कर इतना जोरदार था कि दोनो चालक सहित महिला भी घटना स्थल पर ही बेहोश हो गयी।मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने थाना को सूचित किया घटना की खबर पर चौतरवा थानाध्यक्ष दीपक सम्राट मौके पर पहुच घायलों को उपचार हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजवाये।