सारण :कोटवाँ दियरा विकास संघर्ष समिति 8 जून से करेगा जन आंदोलन 
*”************

माँगे पुरी नही होने तक नही होने देगा छपरा आरा पुल का उद्घाटन
***********************
कोटवाँ दियरा विकास संघर्ष समिति माँगे नही माने जाने पर फिर करेगा आंदोलन-:
****************
समिति ने बैठक मे सरकार एवं प्रसासन पर झुठा आश्वासन देने का लगाया आरोप -:
**********************
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
——
डोरीगंज/सारण 
सदर प्रखण्ड के सबलपुर गाँव मे कोटवाँ दियरा विकास संघर्ष समिति की एक आपात बैठक समिति के अध्यक्ष ललन राय की अध्यक्षता मे बुलायी गयी जिसमे सरकार द्वारा  झुठे आश्वासन देकर हमारी तीन सुत्री माँगो पर कोई अमल नही करने का आरोप लगाते हुए फिर से आंदोलन करने का निर्णय लिया गया ।
समिति के अध्यक्ष ललन राय ने बताया कि हम लोगो ने तीन सुत्री माँग सम्पर्क पथ, पाया सं २० -२१ के बीच रिंग बाँध एवं पुल का नामकरण लोक कवि भिखारी ठाकुर के नाम पर करने को लेकर काम रोको आंदोलन शुरु किया था जिसपर जिला प्रसासन ने हमारी माँगों पर विचार करते पुरा करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक उस पर अमल नही किया गया । बरसात आने को है लेकिन न ही रिंग बाँध और न ही संपर्क पथ पर ही काम शुरु हो सका । उद्घाटन की तिथि 11 जुन तय कर दी गयी लेकिन हमारी किसी भी माँग पर विचार नही किया गया । प्रसासन हमारे साथ छल कर किसी तरह पुल का उद्घाटन करा लेना चाहती है लेकिन हमलोग किसी भी कीमत पर ऐसा नही होने देंगे इसके लिए जल्द ही फिर से आंदोलन शुरु किया जाएगा । इसके लिए दियरा के तीनों पंचायतों मे भ्रमण किया जाएगा  और 8 जुन से जनआंदोलन किया जाएगा पुरा दियरा इसके लिए सहमत है और माँगे पुरी नही होने तक किसी भी कीमत पर उद्घाटन नही करने दिया जाएगा । समिति के सदस्यो का कहना हमारी लाश पर ही उद्घाटन करने दिया जाएगा ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से विनय राय हरेश  राय मुखिया प्रतिनिधि उमेश राय मुखिया सुरेन्द्र राय हरेन्द् जी ,मास्टर रामबचन सिंह संजय सिंह हरेश सिंह सहित सैकरों लोग मौजुद थे ।