जिलाधिकारी ने अपने आदेश में किया आंशिक संसोधन
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा)से ब्रजेश भारती ।
- जिलाधिकारी सहरसा ने अपने पिछले आदेश में आंशिक संसोधन करते हुये नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी का प्रभार सिमरी बख्तियारपुर बीडीओ चंदा कुमारी लेने का निर्देश जारी किया है।
- जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रीता कुमारी को नगर विकास विभाग(मुख्यालय) कार्यालय में योगदान लेने के विभागीय सचिव के निर्देश के बाद इस पद के रिक्ती को देखते हुये सिमरी बख्तियारपुर एसडीओ को प्रभार लेने का निर्देश दिया था।
- सिमरी एसडीओ सुमन प्रसाद साह ने अपने पत्रांक 53 दिनांक 23 मार्च 17 को दिए पत्र में जिलाधिकारी को सुचित किया कि निर्वाचन कार्यालय पटना के द्वारा निर्गत आदेश में अगामी नगर पंचायत चुनाव में एसडीओ के पद को नगर पंचायत चुनाव का निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। ऐसे में कार्यपालक पदाधिकारी ही चुनाव का निर्वाची पदाधिकारी कार्यपालक पदाधिकारी नहीं हो सकता है।
- इसी परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी ने अपने आदेश में आंशिक संसोधन करते है नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी का प्रभार सिमरी बख्तियारपुर बीडीओ चन्दा कुमारी को लेने का निर्देश जारी किया।





Recent Comments