सारण :​सत्य नाम सेवा सदन नशा मुक्ति केन्द्र का बार्षिकोत्सव मनाया गया 
——
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
—–
#**********************************#
डोरीगंज-:
गरखा प्रखण्ड के मीरपुर जुअरा गाँव स्थित सत्य नाम सेवा सदन नशा मुक्ति केन्द्र का बीसवीं बर्षगाठ समारोह पूर्वक मनाया गया ।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक कबीर पंथी रविन्द्र दास ने सर्प एवं बिच्छू दंश के अचुक दवा का निर्माण कर समाज को समर्पित किया । 
संस्था द्वारा बीस वर्षो से समाज मे नशा मुक्ति के इस आंदोलन को चलाने के लिए उपस्थित आगत अतिथियों ने सराहना की एवं इस आंदोलन मे हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से हरि दर्शन गोस्वामी , जिला परिषद के पुर्व अध्यक्ष राजेन्द्र राय भाजपा नेता अरविन्द सिंह जदयु नेता मलय सिंह पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह पुर्व सरपंच शशिभुषण सिंह गुड्ड सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
ज्ञात हो की संस्था द्वारा नि:शुल्क बीस वर्षो से नशा मुक्ति के लिए दवा दी जाती है एवं नशा मुक्ति के लिए जनजागरुकता फैलायी जा रही है ।