तेंदुए ने मासूम को बनाया निवाला
हसन आब्दी
Edited by azad nab
श्रावस्ती 14 जुलाई।जिले में जंगल के नजदीक बसे गाँव से तेंदुए ने एक मासूम बच्चे को उठाकर अपना निवाला बना लिया इस घटना से गाँव में कोहराम मचा हुआ है।मामला श्रावस्ती जनपद के थाना सिरसिया के अंतर्गत ग्राम हेमपुर बड़रहवा का है जहाँ पर बीती रात्रि को घर के आँगन में सो रहे 1वर्षीय मासूम हसनैन पुत्र समसुद्दीन को करीब 1से 2 बजे के बीच 3 तेंदुओ ने घर में घुसकर  घर से बाहर उठा ले गए।और अपना निवाला बना लिया। परिजनों को उसका पता तब चला जब रात को आँख खुली तो देखा कि बच्चा यहां नही है।
बच्चे के पिता ने गांव वालों को सारी बात बताई जिसपर गावँ वालो ने बच्चे के पिता के साथ बच्चे को ढूढ़ने निकले तो गावँ के बाहर रात करीब 3 तीन बजे बच्चा का क्षति विशति शव पड़ा मिला।वही ग्रामीणों का कहना है कि लगभग दो 2 से तीन 3 तेंदुए गावँ में आये थे।
 जिसकी सूचना वन विभाग को पहले ही दी गई थी लेकिन आज तक न तो कोई आया और न ही कोई कारवाही हुयी।इसमें कोई दो राय नही है कि वन विभाग की लापरवाही से ही यह घटना हुयी है।क्योकि ग्रामीणों की सूचना और वन विभाग एलर्ट होकर तुवरित कार्यवाही करता तो यह घटना नही होती।फिर भी और घटनाओ के इन्तिज़ार में वन विभाग अभी भी कुम्भकरणी नींद में सो रहा है।