मंगल कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय भागवत कथा शुभारंभ

आज़ाद नेब
जहाजपुर 11 जून। नगर वासियों के सहयोग से सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा शुभारंभ हुई। नगर मे महिलाओं द्वारा निकाली गई मंगल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का भी शुभारंभ हुआ। वेष्णव वाटिका में आयोजित हो रही भागवत कथा में बाल संत पुष्प मुरारी बापू कथा का वाचन करेगे। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम शर्मा के नेतृत्व में रंग बिरगे परिधान पहन कर भजनों की धुन पर महिलाओं ने नृसिंह मंदिर से कलश यात्रा निकाली। इस कलश यात्रा मे समाज सेवी प्रमोद देवी,राधेश्याम वैष्णव का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। कलश यात्रा के बाद वेष्णव वाटिका में संगीतमय भागवत कथा का विधि विधान पूर्वक शुभारंभ किया गया।




Recent Comments