सत्यप्रकाश नुवाल *मौजी* रेल सलाहकार समिति सदस्य बने
भूरे खां
बून्दी 4 मई। कोटा-बून्दी लोकसभा क्षेत्र सांसद ओम बिरला की अनुशंषा पर केंद्रीय रेल मन्त्री ने बून्दी रेल उपयोगिकर्ता सलाहकार समिति सदस्य पद पर बून्दी भाजपा नेता सत्यप्रकाश नुवाल *मौजी* को नियुक्त किया गया है।
भाजपा मिडिया प्रकोष्ठ बून्दी जिला संयोजक अंचल राठौर एडवोकेट ने बताया कि कोटा मण्डल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति सचिव एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक अमरदीप सिंह ने बून्दी रेल सलाहकार समिति सदस्य पद पर सत्यप्रकाश नुवाल *मौजी* को नियुक्ति आदेश प्रेषित कर अवगत कराया है कि रेलवे में रेल उपयोगकर्ता का श्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करने तथा रेलवे द्वारा दी जाने वाली सेवाओं से सम्बन्धित मामलों में उपयोगकर्ताओं रेल प्रशासन के बीच विचार विमर्श हेतु अवसर प्रदान करने तथा इन सेवाओं को अधिक सक्षम बनाने के उद्देश्य से 3 वर्ष के लिए रेल सलाहकार समिति सदस्य नियुक्त किया गया है।
सत्यप्रकाश नुवाल *मौजी* की नियुक्ति से बून्दी जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं मेँ हर्ष की लहर दौड़ गई। रेल सेवा में देशी-विदेशी सैलानी, व्यापारी, आमजन के लिए सुविधाओं के लिए कई सार्थक कदम उठाएंगे। मौजी नुवाल सांसद ओम बिरला के करीबी है भाजयुमो में जिला पदाधिकारी, प्रदेश प्रतिनिधि रहे। माहेश्वरी समाज में प्रदेश पदाधिकारी के साथ ही बून्दी समाजसेवी के रूप में भी योगदान रहा है।




Recent Comments