#90 बोतल देसी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार , बाइक जप्त
#राज श्रीवास्तव
गोपालगंज:– जिले के कटेया थाना क्षेत्र के कोईसा खुर्द नवा डीह पुल के पास से पुलिस ने सोमवार की चार बजे सुवह में 90 बोतल देसी बंटी बबली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार जेल भेज दिया। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह कटेया थाने के सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय गुप्त सूचना के आधार पर कोईसा खुर्द नवा डीह पुल के पास पहुंच कर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखे थे कि तभी एक व्यक्ति बाइक पर सफेद रंग का बोरा बांधकर आ रहा था। जिसको पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया। उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस बल के द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया ।तलाशी के दौरान बोरे में रखें 90 बोतल देसी बंटी बबली दो सौ एम एल शराब बरामद हुआ । पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर बाइक जप्त कर लिया । गिरफ्तार व्यक्ति सिवान जिला अंतर्गत मुफसिल थाना क्षेत्र के वासो पाली निवासी रामनरेश प्रसाद सिंह बताया जा रहा हैं।




Recent Comments