सिवान :बालू नही मिलने पर युवक को आया गुस्सा और मार दी चाकू
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
सिवान में बालू की किल्लत की और इसकी जरूरते इस् कदर बढ़ गई हैं की लोग एक दूसरे के खून के प्यासे भी होते जा रहे हैं । आज फिर सरकारी रेट पर बालू के डिपो से बालू नहीं मिलने पर एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू से मारकर घायल कर दिया घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के छोट पुर और अमलोरी गांव के बीच की है । जहां बालू की डिपो पर लिए बालू का बेचे जा रहे थे तभी इसी क्रम में एक युवक आता है और बालू ले जाने की जिद करता है। बालू की उपलब्धता नहीं होने पर स्थानीय लोग युवक को जब यह बात बताने है तो युवक को आप खो देता है और चाकू निकालकर दूसरे युवक पर हमला कर देता है । बीच बचाव में एक युवक को हाथ पैर और पीठ पर चाकू लगती है । मारने वाला युवक मौका देख फरार हो जाता है। फिलहाल घायल युवक को सिवान सदर अस्पताल में लाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। और युवक खतरे से बाहर है ।।