यूपी से बाइक की बिक्री करता था नौतन में, छापेमारी को पहुंची यूपी पुलसि
परवेज अख्तर, सिवान :
यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी के मामले में एक चोर की निशानदेही पर नौतन निवासी भरत प्रसाद के यहां छापेमारी की । छापेमारी कर नेतृत्व कर रहे बनकटा के एएसआई जेएन त्रिपाठी ने बताया कि भरत प्रसाद का पुत्र दुर्गा प्रसाद बनकटा के हरेराम चौराहा पर कबाड़ की दुकान चलाता है। वहीं चोरों की साठगांठ से वह चोरी की बाइक की खरीदारी कर उन्हें सिवान भेज देता था। इस बात का खुलासा यूपी में एक बाइक चोरी के दौरान पकड़े गए एक चोर से पूछताछ में मिली। जिसके बाद यहां छापेमारी की गई। सूचना यह भी है कि
वह बाइक के पार्टस की बिक्री सिवान करता था। वहीं नौतन थाने के एसआई विनोद सिंह ने बताया कि उक्त युवक पर नौतन थाने में भी उत्पाद अधिनियम के तहत पूर्व में मामला दर्ज किया गया था । गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
———————




Recent Comments