लंभुआ÷बार एसोसिएशन लंभुआ ने सौंपा मांगपत्र
रिपोटर वागीश कुमार
सुल्तानपुर 4 मई। तहसील कार्यालय भवन के स्थानांतरण से संबंधित जानकारी होने पर बार एसोसिएशन लंभुआ के अध्यक्ष लाल बहादुर मिश्रा के नेतृत्व में वकीलों ने श्रीमान जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित ज्ञापन उप जिलाधिकारी लंभुआ को दिया गया जिसमे मुख्य रुप से मांग की गई की अधिवक्तागण और वाद कारियों के बैठने के लिए अधिवक्ता भवन व वादकारी सेड का निर्माण कराया जाए तथा तहसील भवन की गुणवत्ता व निर्माण कार्य मानक विहीन है इसकी अभिलंब जांच करवाई जाए तथा तहसील परिसर में पेयजल व शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है जनहित में अविलंब व्यवस्था कराई जाए इन उपरोक्त मांगों को पूरा करने के उपरांत ही तहसील का स्थानांतरण नए भवन में किया जाए।