
भूमिहार-ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजबूती के लिए हुयीं चर्चा
छपरा : रविवार को भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फंडेशन का कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में मरहौरा प्रखंड के मोथहाँ मिडिल स्कूल के प्रांगण में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बनियापुर प्रखंड के पूर्व विधायक रामाकांत पांडे की पुत्री डॉक्टर सिंधु पांडे नें पटना से चलकर इस समाज को एक करने के लिए बैठक में पहुंची थी। साथ ही साथ हमारे मंच के सभी युवा क्रांतिकारी सदस्य भी मौजूद थे।सभी ने मिलकर के जोर शोर से संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा की गई और साथ ही साथ पंचायत स्तरीय संगठन विस्तार पर भी बल दिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आर्थिक आधार पर सवर्ण समाज के लोगों को आरक्षण की सुविधा लागू करने की मांग की।संबोधन करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारे समुदाय के लोगों को हमेशा से राजनीतिक पाटियो के नेताओं ने सिर्फ ठगने का कार्य किया है। तमाम नेता इस समुदाय के लोगों को लंबे समय से केवल वोट बैंक के लिए ही इस्तेमाल करते आ रहे हैं। अब समय आ गया है की अपने समाज के लोग एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए नेताओं के समक्ष अपनी आवाज बुलंद करें।बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित सारण आई टी सेल प्रभारी अभिषेक कुमार, अभय सिंह प्रखंड अध्यक्ष बनियापुर, बंटी सिंह प्रखंड उपाध्यक्ष बनियापुर, प्रविण सिंह प्रखंड अध्यक्ष मढ़ौरा, शशि शेखर युवा अध्यक्ष मढ़ौरा, मनिष सिंह प्रखंड प्रभारी मढ़ौरा, शशि ओझा, पंकज सिंह, अमरजीत सिंह, रविशंकर कुमार, अजित कुमार, अतुल कुमार, केशव सिंह समेत अन्य भी लोग थे।




Recent Comments