अखंड अष्टयाम के लिये निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

मढौ़रा(सारण) प्रखंड के सेमरहीयाॅ स्थित देवी स्थान में आयोजित होने वाले हर हर महादेव अखंड अष्याम को ले गुरूवार वार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। जिसमें गाजे बाजे के साथ सैकड़ों महिला व पुरुष शामिल हुए। कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु देवी स्थान से प्रस्थान कर असोईया गांव का भ्रमण करते हुए रेलवे पार डाबरा नदी के तट पर पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई। श्रद्धालु पुन: उसी मार्ग से होकर देवी स्थान पहुंचे।अष्टयाम की अध्यक्षता शिव चर्चा वाली फुआ तथा मंटू ठाकुर, अजय राय, हरेश मांझी, जवाहीर राय तथा समस्त ग्रामीण थे।




Recent Comments