👉सहकारिता हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। बिन सहकार नहीं उद्धार का नारा लेकर हम समाज के सभी वर्गो के बीच में समान रुप से जाते है और जन कल्याण की योजनाओं को मूर्त रुप देने में अपनी भागीदारी निभाते हैं।👈

🔴सीवान, 23 दिसंबर :सहकारिता हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं बल्कि सेवा का माध्यम है। बिन सहकार नहीं उद्धार का नारा लेकर हम समाज के सभी वर्गो के बीच में समान रुप से जाते है और जन कल्याण की योजनाओं को मूर्त रुप देने में अपनी भागीदारी निभाते हैं।
ये बातें बिहार भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रोफेसर अभिमन्यू सिंह ने रविवार को सीवान जीरादेई स्थित महेन्द्र प्रसाद उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के सभागार में सीवान जिला भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की जिला कार्यसमिति के बैठक का उद्घाटन करते हुए कहीं ।
उन्होंने कहा कि सहकारिता प्रकोष्ठ पूरे प्रदेश में सक्रियता से कार्य कर रहा है और सहकारिता आंदोलन में रुचि रखने वाले BJP सहकारिता प्रकोष्ठ के हजारों कार्यकर्ता भाजपा की केन्द्र में पुन: सरकार बनाने मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। इसीलिए भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रत्येक जिले में बैठकों सम्मेलनों एवं कार्यशालाओं का आयोजन कर रहा है ।

बैठक को संबोधित करते हुए सीवान के सांसद ओमप्रकाश यादव ने कहा कि  हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि, सरकार की योजनाओं का किसानों कृषकों को उचित लाभ मिले एवं सहकारिता आंदोलन के माध्यम से कृषक उन्नतशील बने एवं समृद्ध बने ताकि किसानों को आंदोलन करने की आवश्यकता ही ना पड़े इस बात को देखने की जिम्मेदारी हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता की है।

इस मौके पर भाजपा के  सीवान जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सहकारिता आंदोलन के लिए सीवान  जिला हमेशा बिहार में अग्रणी रहा है। सीवान में  सहकारिता क्षेत्र में असीम संभावनाएं है, इसके लाभ को जनता तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सहकारिता का क्षेत्र बहुत विस्तृत है, सहकारिता के माध्यम से हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपनों को साकार कर सकते हैं। कृषि को बढ़ावा देने के सशक्त माध्यम के रूप में सहकारिता हमारे बीच में एक वरदान है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीवान भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि कार्यक्रम से कार्यकर्ता खड़ा होता है और सहकारिता आंदोलन के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए, जिससे अच्छे सहकारी कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जा सके ओर जिससे हमारी पार्टी एवं संगठन को मजबूती मिले।जिला संयोजक ने कहा कि हम सहकारिता को एक आंदोलन के रूप में लेते हैं, इसमें बहुत से रोजगार के अवसर हैं। 

इसके पूर्व जिला बैठक  का विधिवत शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर के बैठक  का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सीवान भाजपा के महामंत्री नन्द प्रसाद चौहान जी,उपाध्यक्ष उमेश मल्ल ,सहित भारी संख्या में सहकारिता मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता  उपस्थित थें।