सिवान: नौतन में आवास आवंटन के नाम पर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते स्थानीय बीडीओ अंजली कुमारी ने नौतन प्रखंड क्षेत्र के गंभीरपुर के आवास सहायक लाल बाबू यादव पर 28 लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायत करते हुए थाना में प्राथमिकी कराई है। साथ ही निलंबन की कार्रवाई के लिए विभागीय रिपोर्ट डीडीसी को सौंप दी है। इसको लेकर अन्य आवास सहायकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार गंभीरपुर के मुखिया ने अपने आवास सहायक लाल बाबू यादव के खिलाफ लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायत बीडीओ अंजली कुमारी से की थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जांच में शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी कराई गई है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीडीसी को भेज दी गई है। जल्द ही निलंबन की भी कार्रवाई होगी।