श्रीगंगानगर सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल कल जहाजपुर में
आज़ाद नेब
जहाजपुर 16 जून। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीगंगानगर सांसद निहाल चन्द्र मेघवाल कल जहाजपुर मे भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान का निरीक्षण करने के लिए प्रवास करेंगे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य सौरभ पंचोली ने बताया की राष्ट्रीय कार्य समिति के द्वारा बूथ विस्तारक अभियान चलाया गया है। जिसमें 15 दिन तक बहुत विस्तारक अलग-अलग बूथ पर बूथ मजबूत करने का काम करेंगे। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा जिसमे विस्तारको का निरीक्षण करेगें। सांसद निहालचंद मेघवाल कल 11 बजे जहाज़पुर प्रवास पर रहेंगे।