सारण :सात निश्चय का योजना वार्ड सदस्यों को देना जनता के हित में :अध्यक्ष 
मुख्यमंत्री ने समस्त जनता के विकास के उद्देश्य लिया फैसला
 गरखा । मुरारी बाबा
प्रखंड के बीबीपुर मठिया में शुक्रवार को गरखा वार्ड सदस्य संघ की बैठक हुई ।बैठक की अध्यक्षता संघ के संघ अध्यक्ष नरेश राय ने की उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सात निश्चय के सभी योजनाओं का जिम्मेदारी वार्ड सदस्यों द्वारा कराना जनता के हित में है। 
संघ के सचिव रहीम हुसैन ने कहा कि वार्ड सदस्यों द्वारा जितने भी योजनाएं हैं सभी को गरीब व पिछड़े लोगों के लिए किया जाएगा। संयोजक अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं उनके द्वारा लिया गया फैसला बिहार को विकास की ओर आगे बढ़ाने के लिए है ।वही सभी सदस्यों ने किसी पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी और एक दूसरे को मिठाई खिलाई मंच संचालन चंदन प्रसाद ने की ।धन्यवाद ज्ञापन उमानाथ सिंह ने की रंजीत कुमार मांझी राज मुन्नी देवी बलिराम सिंह एवं अंय सदस्यों ने अपने विचार रखे।