सारण :मुखिया पति के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने थाना का किया घेराव

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
मकेर /सारण
बीते बारह दिन पूर्व मकेर प्रखंड के भाथा पंचायत के मुखिया पति अनिल सिंह के हत्या के बाद भी आजतक पुलिस हत्यारा तक पहुंचने में नाकाम रहने से नाराज मकेर प्रखंड के सभी आठो पंचायत के सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने मकेर थाना का घेराव किया। पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम जनता का आरोप था कि पुलिस जानबूझकर इस कांड का उद्भेदन नहीं कर रही है। तथा इसमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।
इधर थाना का घेराव देख तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करती रही। मौके पर मौजूद अमनौर थानाध्यक्ष उदय कुमार के समझाने – बुझाने तथा एक सप्ताह के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए। हालांकि आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया है कि अगर एक सप्ताह के दौरान मुखिया पति के हत्यारे को गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाने का घेराव विस्तृत रूप में किया जायेगा। जिसका जिम्मेदारी पुलिस की होगी।
मालूम हो कि 4 जून की रात उक्त मुखिया पति का शव सड़क के किनारे बरामद हुआ था।जिसको लेकर अगले दिन एनएच 102 रेवा – मकेर मुख्य सड़क पर अगजनी कर विरोध जताया था।




Recent Comments