भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ नौ द्विवसीय “श्री हनुमत् बिष्णु महायज्ञ ”
“जय शिव ” व “जय श्रीराम ” के जय घोष से भक्ति मय हुआ क्षेत्र ।
——–
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट 
———
रसूलपुर(सारण)
स्थानीय रसूलपुर टोले केदार परसा स्थित “माँ कुण्डेश्वरी धाम” के प्रांगण में आयोजित नौ द्विवसीय “श्री हनुमत् बिष्णु महायज्ञ “बुधवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया ।हाथी,घोड़े, बैण्ड बाजे के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु “कलश यात्रा “में शामिल होकर सारण  प्रमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा महेन्द्रनाथ नाथ स्थित कमलदाह सरोवर से जलभरी कर “जय शिव व जय श्रीराम ” का नारा लगाते पुनः यज्ञस्थल पहुँचे जहाँ मन्दिर के पूजारी “नागा बाबा” की देखरेख मे बाराणसी से पधारे प्रकाण्ड बिद्वान ब्राह्मणों द्वारा बैदिक मंत्रोचारणों के बीच महायज्ञ का “श्री गणेश “हुआ ।यज्ञ समिति के अध्यक्ष तथा जजमान उपेन्द्र यादव ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रसिद्ध प्रबचन कर्ता “केन बाबा” व “ब्रह्मा नन्द स्वामी”कथा व प्रबचन कार्य करेंगे ।वहीं अयोध्या की प्रसिद्ध मंडली द्वारा रामलीला व रासलीला का भी आयोजन किया गया है।कलश यात्रा को सफल बनाने में संजय सिंह, राकेश सिंह ,बिकास सिंह पिकु ,बीरबल सिंह, रामएकबाल यादव, ध्रमेन्द्र यादव, साधु यादव, तारकेश्वर यादव आदि लोगों का योगदान सराहनीय रहा।