अलहौसीः सऊदी अरब, इमारात और इस्राईल ने यमन में भयानक अपराध किए हैं
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रमुख ने कहा है कि पिछले दो वर्षों के दौरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात ने इस्राईल के साथ मिलकर, यमन में भयानक अपराध और अत्याचार किए हैं।
अंसारुल्लाह प्रमुख अब्दुल मलिक अलहौसी ने मंगलवार को यमन के ख़िलाफ़ सऊदी अरब, इमारात और इस्राईल की साज़िश का उल्लेख करते हुए कहा, यमन पर सऊदी अरब और संयुक्त इमारात के हमले, ज़ायोनी शासन के हित में हैं।
अलहौसी ने कहा कि सऊदी अरब ने यमन के ख़िलाफ़ युद्ध में शामिल होने के लिए मिस्र पर अभूतपूर्व दबाव बनाया, लेकिन मिस्र ने इस दबाव को नकार दिया।
अंसारुल्लाह प्रमुख ने उल्लेख किया कि मिस्र के इस इनकार के बाद, सऊदी अरब और उसके घटक देश क़ाहिरा को सबक़ सिखाने के लिए उस पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहे हैं।




Recent Comments