बेतिया – नौतन:– ट्रेक्टर के टक्कर से बालक की मौत
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प.चं) बिहार :–
नौतन — थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव मे बेतिया गोपालगंज मुख्य सड़क मार्ग पर ट्रेक्टर की टक्कर से एक बालक की मौत हो गयी। घटना शनिवार की शाम की बतायी जा रही है बताया गया कि डबरिया बैकुंठवा निवासी सुर्य यादव का पुत्र गुडू कुमार अपनी बुआ के घर मच्छरगांवा से साईकिल पर वापस अपने घर लौट रहा था तभी अचानक ट्रेक्टर से टक्कर हो गयी। जिसमे गुडू कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। ट्रेक्टर चालक की पहचान नही हो सकी है।लोगो ने घटना की सुचना स्थानीय पुलिस को दी।पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गयी है ।




Recent Comments