यूथ थिंक ऑफ न्यू इंडिया के “एक रविवार एक पौधा कार्यक्रम” के तहत किया गया पौधारोपण
छपरा(29 सितंबर 2019): बनियापुर में यूथ थिंक ऑफ न्यू इंडिया के “एक रविवार एक पौधा कार्यक्रम” के तहत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खेदु छपरा परिसर में पौधारोपण किया गया और यूथ थिंक ऑफ न्यू इंडिया के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्र के शुभ अवसर पर पौधारोपण किया गया और सभी सदस्यों को नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी युथ थिंक आफ न्यू इंडिया के सदस्य आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पौधा लगाने से पर्यावरण संतुलित रहता है और भारत को ग्रीन इंडिया बनाने में हम लोग सहयोग करेंगे। इस मौके पर उपस्थित विशाल कुमार सिंह सुजीत कुमार सिंह गोलू कुमार सिंह अमित कुमार अमरेंद्र कुमार सिंह धीरज कुमार रंजन शर्मा दीपक कुमार दिलीप कुमार आदि मौजूद थे




Recent Comments