हसनपुरा(सिवान) : प्रखंड के विभिन्न जगहों पर मंगलवार को कोरोना वायरस
जागरूकता अभियान चलाया गया। यह जागरुकता अभियान प्रभुजन कल्याण सेवा सदन
ने हसनपुरा बस स्टैंड, हसनपुरा बड़ी बाजार, अरंडा गोलाबाजार होते हुए
उसरी बाजार तक लोगों के बीच पहुंच कर इस वायरस से बचान के लिए प्रति
लोगों को जागरूक किया और साबुन, सेनेटरी, मास्क और जागरूकता हैंडबिल का
वितरण कर कोरोना के बचाव के उपाय बताए। मौके पर मौजूद बीडीओ डॉ. दीपक
कुमार सिंह ने बताया कि इस संक्रमित रोग से बचने के लिए अपने शरीर की साफ
सफाई बहुत जरूरी है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि अफवाह पर ध्यान
न दें। डॉ पंकज कुमार ने लोगों को इस महामारी से बचाव के लिए साफ सफाई पर
ध्यान देने को कही। इस अवसर पर ई. सैयद जया इमाम, मनोज भाई, टारगेट जिम
के युवाओं में केतु, रेयाज, इम्तेयाज अहमद, चंदन कुमार, भीम कुमार, रोहित
कुमार, संदीप कुमार, अमन कुमार, सद्दाम, अर्जुन, मिस्टर, वसीम, शुभम,
पेंटर, विष्णु, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।